(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

सेहतमंद जिदंगी के लिए बच्चों को साइकिल चलाने के लिए किया प्रेरित






जालंधर (प्रवीण) :- आज की बढ़ती हुई इस भाग दौड़ वाली जिदंगी में सेहतमंद और सकून भरी जिदंगी के लिए विश्व बाईसाइकिल दिवस पर डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन रड़ा मोड़ द्वारा विद्यार्थियों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज क्लब द्वारा विद्यार्थियो को साइकिल राइड का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने मिलकर कॉलेज और उसके आस-पास के एरिया में साइकिल चलाया और खूब मस्ती की। बच्चों को बताया गया कि आज पेट्रोल डीजल, इलेक्ट्रिक वाहनों के चलते हम साइकिल चलाना भूल गए है लेकिन साइकिल एक ऐसा साधन है जिसे हर कोई चला सकता है। यह सस्ता भी है और पर्यावरण के लिए बहुत ही फायदेमंद भी है। इससे प्रदूषण नहीं होता है और हमारी सेहत भी अच्छी रहती है। यह स्ट्रेस को दूर करके प्रसन्नता के साथ रहने में मदद करता है। साइकिल चलाते हुए बच्चों ने लोगों को भी इस बारे में जागरूक किया। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि साइकिल एक ऐसा माध्यम है जिससे हमारे दिल और रक्त वाहिकाओं से संबंधी जोखिम कम होते है। हर रोज कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक साइकिल चलाना चाहिए और अपने घर वालों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे इंसान पूरी तरह से स्वास्थ्य रहेगें।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar