(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर में सेठ सत्य पा‌ॅल जी की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे के संस्थापक सेठ सत्य पाॅल जी की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्कूल के प्रांगण में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा, वाइस प्रिंसिपल वी के खन्ना, एपीजे टांडा रोड की हेडमिस्ट्रेस दीप्ति कौशल, प्री प्राइमरी इंचार्ज सुषमा खरबंदा, अध्यापक- अध्यापिकाएं और विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे। प्रार्थना सभा में मौजूद सभी ने सेठ सत्यपॉल जी के  चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।एपीजे स्कूल के संगीत विभाग द्वारा गायत्री मंत्र प्रस्तुत किया गया। भजन हे राम जग में सांचो तेरो नाम, विश्वपति के ध्यान में जिसने लगाई लगन क्यों ना हो उसको शांति क्यों ना हो उसका मन मगन  आदि भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सेठ जी को याद कर उन्हें अपने जीवन आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिली। सेठ सत्य पाॅल जी एक आदर्श शिक्षाविद , महान स्वतंत्रता सेनानी, सफल उद्योगपति तथा महान दार्शनिक थे। उनके जीवन के आदर्शों को अपना कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar