(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

'बच्चों को संस्कारित करना ईश्वर की वास्तविक सेवा'- एन .के.महेन्द्रु






जालंधर (अरोड़ा) -  भारत विकास परिषद जालन्धर समर्पण शाखा ने  सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत जरूरत मंद "पहला कदम"  स्कूल, न्यू रतन नगर  में "गुरु वंदन छात्र अभिनंदन" का कार्यक्रम शाखा प्रधान अशोक चड्डा, जी डी कुंद्रा तथा एन के महेन्द्रु द्वारा आयोजित किया। यह स्कूल भारत विकास परिषद् चेरिटेबल सोसायटी के अन्तर्गत बच्चों को बिल्कुल मुफ्त प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवाता है। यहां सभी छात्रों को मुफ्त पठन -पाठन की सामग्री, बच्चों को बर्दी, स्कूल बैग, बिना किसी फीस के प्रारम्भिक शिक्षा देने का प्रावधान है। यहां माता पिता के ऊपर एक पैसे का भी बोझ नहीं है।  ट्रस्टियों  तथा दूसरी संस्थाओं के सहयोग से ही स्कूल का संचालन सम्भव हो पाता है। दिनेश वर्मा जी ने ११०००/- रूपये एवं कुंवर गुप्ता जी ने २१०००/-रूपयौ की राशि से स्कूल को सहयोग दिया। 

भारत विकास परिषद् जालन्धर समर्पण शाखा के प्रधान अशोक चड्डा, गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा, स्टेट कन्वीनर एन के महेन्द्रु, ने इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से कार्यान्वित किया  सर्व प्रथम राजिन्द्र रिषी आये हुए अतिथि गण का विधिवत स्वागत किया तत्पश्चात एन के महेन्द्रु ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों, अध्यापिकाओं , प्रिंसिपल एवं ट्रस्टियों का विधिवत स्वागत करते हुए कहा कि "बच्चों को संस्कारित करना ईश्वर की वास्तविक सेवा".  कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम् से की। इस संस्कार के कार्यक्रम में हर कक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों का अभिनन्दन पुष्प माला पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर किया गया, तथा अध्यापिकाओं को विधिवत पुष्प माला पहनाकर तथा उपहार दे कर सम्मानित किया गया ।

कुंद्रा ने विद्यार्थियों को अपने भाषण में कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने टीचर का कहना मानना चाहिए। हमारी पहली गुरु मां तथा दूसरे गुरु  टीचर ही होती है। हमें यह अन्धकार से उजाले की और  एवं अज्ञान से ज्ञान की और ले जाकर सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। तत्पश्चात  रिषी जी ने समर्पण शाखा की भुरि-भुरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शाखा बहुत बधाई की पात्र है जो समाज में उत्थान के सेवा एवं संस्कार के कार्यक्रम हमेशा लगातार कर रही है। राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल की  प्रिंसिपल मीरा देवी,  इं राजिन्द्र रिषी,  सुभाष गुप्ता, अध्यापिका सीमा यादव, रेखा सिंह, नीरू, सुषमा, मंजू  ,गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा, स्टेट कन्वीनर एन के महेंद्रु, दिनेश वर्मा, निर्मल जी, सुभाष चन्द्र सोनी, जय देव मल्होत्रा, नरेंद्र शर्मा, डी के छाबरा , शिव कुमार सौनिक , कंवर गुप्ता, सुभाष गुप्ता, चौहान साहब, रमेश महाजन तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar