(Date : 19/May/2424)

(Date : 19/May/2424)

ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਮੂੰਹ ਖੁਰ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਟੀਕਾਕਰਣ ਸ਼ੁਰੂ | बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई | एनटीआईपीआरआईटी ने आईटीयू एरिया कार्यालय और इनोवेशन सेंटर के सहयोग से मानकीकरण अंतर को पाटने पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की | द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक का आयोजन उलानबटार में हुआ | ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸੁਤੰਤਰ ਅਤੇ ਨਿਰਪੱਖ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ - ਸਪੈਸ਼ਲ ਡੀਜੀਪੀ ਅਰਪਿਤ ਸ਼ੁਕਲਾ |

डिप्स के बच्चों ने मॉडल मेकिंग वर्कशाप मे दिखाया अपना टेलेंट






जालंधर (प्रवीण) :- बच्चों के टेलेंट को निखारने और अपने विषयों को जोड़ने के लिए डिप्स चेन के स्कूलों में मॉडल मेकिंग वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप में पहले सीनियर क्लास के बच्चों को मॉडल बनाने सिखाए गए और बताया गया कि मॉडल बनाते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। टीचर्स ने बच्चों को साइंस, गणित, सोशल साइंस के विभिन्न विषयों पर वर्किंग, नॉन वर्किंग मॉडल बनाने सीखाए। उसके बाद विद्यार्थियों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ग्रुप में अपने पसंदीदा विषय पर मॉडल बनाए और उनके बारे में अपने बाकी सहपाठियों को जानकारी दी। इस वर्कशाप के दौरान बच्चों ने ग्लोबल वार्मिंग, सुरक्षित पर्यावरण, इलेक्टोन, गणित फार्मूला, लॉ आफ अट्रेक्शन, ह्यूमन लाइफ, अंतरिक्ष, कानून व्यवस्था आदि विषयों पर मॉडल बनाए।

 

प्रिंसिपल ने बच्चों के टेलेंट को देखकर उनको इसी तरह अपने  टेलेंट  और ज्ञान को निखारने के लिए प्रेरित किया। सभी विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट देकर स्म्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जब हम कुछ नया करते है या सीखने की कोशिश करते है तो हमारा विकास होता है जो एक विद्यार्थी के लिए काफी जरूरी है। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि आज के समय में बच्चो के लिए किताबों से ज्ञान हासिल करने के साथ प्रैक्टिल की नालेज होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए बच्चों को उन चीजों के लिए प्रेरित करना चाहिए जो भविष्य में उनके काम आए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar