(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

डिप्स सुरानुस्सी ने सहोदया कंपीटिशन में जीती ओवरआल ट्राफी






जालंधर (प्रवीण) :- सीबीएसई द्वारा आयोजित सहोदया प्रतियोगिता में डिप्स चेन के विद्यार्थियों ने अपने टेलेंट का बढ़िया प्रदर्शन करते हुए कई ट्राफी जीती। फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में डिप्स सुरानूस्सी की टीम ने ओवरऑल ट्राफी जीती। कैटेगिरी ए में सुरानूस्सी की पहली कक्षा की कायनात शर्मा ने दूसरा और डिप्स भोगपुर की जैस्सिका ने कांसोलेशन, कैटेगिरी बी में डिप्स सुरानुस्सी से दूसरी कक्षा की दर्शवीर ने दूसरा, डिप्स भोगपुर से गुरनुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुकिंग विदाउट फायर में कपूरथला स्कूल की टीम कंचन, प्रभजीत कौर, अमृत राज ने नटखट भल्ला, एनर्जी कलश, समर ड्रिंक बना कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जीतने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रिंसिपल्स ने सर्टीफिकेट के साथ सम्मानित किया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों, स्टाफ को बधाई देते हुए इसी तरह आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बाकी विद्यार्थियो को भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने टेलेंट को पहचानने और निखारने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar