(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਸਮੂਹ ਸੈਕਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਅਤੇ ਬੀ.ਐਲ.ਓਜ ਦੀ ਈ.ਵੀ.ਐਮ. ਤੇ ਪੋਲ ਪਰਸੋਨਲ ਸਬੰਧੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ | मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया कर्मजीत कौर चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन | सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के बी.एड सेमेस्टर-3 के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में ग्रुप का नाम रोशन किया |

आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता : डायरेक्टर साहनी






आतंकवाद विरोधी दिवस पर छात्रों ने दिया शांति का संदेश

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस मनाते हुए एक विचार चर्चा करवाई गई। प्रिंसिपल सतविंदर कौर के नेतृत्व आयोजित इस चर्चा के दौरान छात्रों ने यहां आतंकवाद का शिकार हुए लोगों को याद करते उन्हें श्रद्धांजलि दी वहीं आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ छात्रा जसमीन कौर ओर अध्यापिका मंजू बाला ने अपने विचार पेश करते हुए शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने छात्रों को बताया कि आतंकवादी गतिविधियों से कुछ लोग भारत की एकता ओर अखंडता के लिए खतरा बने हुए है। आतंकवाद का हिंसा ओर अशांति के अलावा कोई धर्म नहीं होता। जात, धर्म ओर क्षेत्र के नाम पर हिंसक गतिविधियों में हजारों लोगों की जान गंवा चुके है। इस लिए एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते यह हमारा फर्ज है कि हम ऐसी गतिविधियों का विरोध करें ओर देश की एकता तथा अखंडता की रक्षा करें। उन्होंने छात्रों को आतंकी गतिविधियों से दूर रहने ओर भारत की एकता ओर अखंडता की रक्षा करने का प्रण करवाया। इस चर्चा को सफल बनाने में गुरू गोबिंद सिंह हाउस के छात्रों ने विशेष सहयोग दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar