(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

रास्ते की बाधा को पार करके अपनी मंजिल तक पहुंचे डिप्स के नन्हें मुन्हे






जालंधर (प्रवीण) :- जीवन में आने वाली मुश्किलों से बिना डरे उनका सामना करते हुए हिम्मत के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते हुए डिप्स स्कूल करोल बाग में टिक टोक टोए हर्डल रेस का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में प्राइमरी विंग के बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान टीचर्स ने बच्चों को अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को समझदारी से दूर करके और उन्हें क्रास करके अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के लिए लेमन रेस, फ्रॉग रेस, जपिंग आदि का आयोजन किया गया। सभी ने दोस्तों के साथ मिलकर इन गेम्स का काफी मजा लिया। इस दौरान धीरे-धीरे हिम्मत दिखाते हुए और एक-दूसरे की मदद करते हुए बच्चों ने दौड़ को पूरा किया। टीचर्स ने बच्चों को खेल के माध्यम से बताया कि किस तरह से हम जीवन में भी हम बिना डरे हर काम को कर सकते है। अगर कोई समस्या आती है तो उससे डरना नहीं चाहिए बल्कि उसका डट कर सामना करना चाहिए और हमेशा एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। प्रिंसिपल राजेश कुमार चौधरी ने बच्चों के उत्साह को देखकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके मोटर स्किल्स बढ़िया होंगे जो उनके डिव्लपमेंट के लिए बहुत ही जरूरी है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar