(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

हल्का फिल्लौर के गढ़ा रोड में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | नॉर्थ हल्के के किशनपुरा और संतोखपुरा में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन | राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने मसूरी में तंजानिया के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया | मां के समर्पण बलिदान को डिप्स के विद्यार्थियों ने किया नमन | सीटी यूनिवर्सिटी में पिटारा प्रीमियर नाइट्स का आयोजन |

भाजपा को किसानों द्वारा दिए गए समर्थन से स्पष्ट है कि जीत भाजपा की ही होगी : अश्वनी शर्मा






किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल भाजपा को दिया समर्थन
 
जालंधर (अरोड़ा) - जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन किसान भाईयों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाल कर भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के हक में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह व भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस रैली में विभिन्न गांवों से आए किसानों ने अपने ट्रैक्टरों सहित भाग लिया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय पक्की है, क्यूंकि पंजाब के लोग भारतीय जनता पार्टी की पंजाब के प्रति सोच तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोग जागरूक हो गए हैं। इतना ही नहीं किसानों भाईयों को भी अब समझ आने लगा है कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने जो कृषि कानून उनके हित्त में लागू किए थे, उससे उनकी आय दोगुनी हो सकती है। केंद्र सरकार किसानों की हितैषी सरकार है और किसानों को विश्व प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने और उन्हें खेती विभिन्नता अपना कर अपनी आय के नए साधन तलाशने के लिए प्रेरित कर रही है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आय दोगुनी करने तथा उन्हें आधुनिक खेती के साथ जोड़ने के प्रति वचनबद्ध और निरंतर कार्यरत्त हैं। प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक किसान को सीधे उसके खाते में 6,000 रुपए वार्षिक, किसानों की नीम कोटिड यूरिया पर 50% सब्सिडी, किसान फसल बीमा योजना, किसान मृदा कार्ड आदि सहित कई अन्य योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका किसान भाई लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान भाईयों द्वारा भाजपा के हक में गाँवों तथा शहरों में निकली जा रही रैलियों से यह बात स्पष्ट हो गई है कि जीत भाजपा की ही होगी।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar