(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

डिप्स स्कूल में मनाया गया विश्व रेडक्रास दिवस






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट के प्री प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों द्वारा विश्व रेडक्रा दिवस मनाया गया। बच्चों को रेड क्रास के कार्य, महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों ने अपने चेहरे पर फेस पेटिंग के माध्यम से रेड क्रास का साइन बनाया। बच्चों ने टीचर्स के साथ मिलकर प्राथमिकता चिकित्सा बॉक्स तैयार किए। जिसमें उन्होंने जरूरत की सारी दवाईयां रखी और बच्चों को बताया गया कि वह जरूरत पड़ने पर इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते है। पीपीटी के माध्यम से टीचर्स ने बच्चों को बताया कि रेड क्रास हमारी लाइफ है। इसके संस्थापक और शांति के पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस संगठन से दुनियाभर से लोग जुड़े हुए है जो महामारी, प्राकृतिक आपदा और युद्ध के दौरान घायल लोगों की मदद करके उन्हें चिकित्सा प्रदान करते है। इसके साथ ही लोगों को खाने पीने और उनके रहने की व्यवस्था की जाती है। इसमें लोगों द्वारा निस्वार्थ भावना से अपनी सेवाएं दी जाती है। इस साल रेड क्रास दिवस का थीम द पर्सन नेक्सट डोर था। इसका मुख्य ऑफिस स्विट्जरलैंड जेनेवा में है। भारत में 1920 में रेड क्रास की स्थापना हुई थी और अब भारत में इसकी 700 से भी अधिक शाखाएं उपलब्ध है। प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिना किसी स्वार्थ के जीवन में इस तरह की संस्थाओं के साथ जुड़ कर लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस तरह के कदम हमें समाज में एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करते है। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar