(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

के.एम.वी. जालंधर की छात्रा चयनित होने वाली एकमात्र कैडेट






के.एम.वी. की विनाक्षी चौधरी  द्वारा चंडीगढ़ में इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता 2023 में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की एन.सी.सी. कैडेट विनाक्षी चौधरी ने होशियारपुर में इंटर बटालियन जालंधर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर संस्था का नाम रोशन किया, जहां उन्होंने हर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने प्रदर्शन के लिए सिल्वर मेडल भी जीता। उसे आगे सिलेक्शन कैंप्स के लिए चुना गया और वह एकमात्र कैडेट है जिसे 2 पी.बी. (जी.) बी.एन. एन.सी.सी. जालंधर से चुना गया। इसके अलावा, उसने चंडीगढ़ में 10 दिवसीय पी.एच.एच.सी. तथा सी.एच.डी. डायरेक्टरेट की इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता 2023 में भी भाग लेकर ब्रोंज़ मेडल हासिल किया। गौरतलब है कि विनाक्षी चौधरी आई.डी.एस.एस. (इंटर डायरेक्टोरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप)-2023 के लिए डी.टी.ई. स्पोर्ट्स शूटिंग टीम में प्रशिक्षण के लिए चुनी गई है। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग के.एम.वी. द्वारा छात्राओं को प्रदान की जाने वाली समग्र शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। मैडम प्रिंसिपल ने हर रोज़ विभिन्न प्रकार के अवसरों और गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक काम करने के लिए एन.सी.सी. विभाग के प्रयासों की सराहना की ताकि लड़कियां राष्ट्र के भविष्य के नेताओं के रूप में उभर सकें। कमांडिंग ऑफिसर 2 पी.बी.(जी.) बी.एन.एन.सी.सी. जालंधर, कर्नल नरिंदर तूर ने भी ट्रेनिंग कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैडेट को बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar