(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के 'हैड ब्वॉय' बने देवांश सिंगला व 'हैड गर्ल' बनी वृद्धि गुप्ता






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर  में शैक्षणिक सत्र 2023-24 की नवगठित छात्र-परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गयाl  दीप प्रज्वलन के बाद  गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गईl छात्रों द्वारा स्कूल गीत 'बढ़ना साथी' की प्रस्तुति दी गईl तत्पश्चात विद्यालय की प्रिंसिपल सुश्री संगीता निस्तंद्रा  एवं कोऑर्डिनेटर दीप्ति कौशल ने नवगठित टीम को बैज लगाकर सम्मानित किया। प्रीफेक्टोरियल बोर्ड में 'हेड बॉय' देवांश सिंगला, 'हेड गर्ल' वृद्धि गुप्ता, 'स्पोर्ट्स कैप्टन' मयंक जुल्का और हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन के साथ- साथ चारों सदनों के प्रीफेक्ट शामिल थेl चुने गए सभी छात्रों ने अपने कर्तव्य को बखूबी निभाने के लिए संकल्प लियाl स्कूल की प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा ने छात्रों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया एवं कोऑर्डिनेटर दीप्ति कौशल ने छात्रों को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की l

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar