(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

मेयर वल्र्ड स्कूल में अंतर्सदनीय बास्केट-बॉल मैच का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वल्र्ड स्कूल में अंतर्सदनीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह मैच 29 अप्रैल को लड़कियाँ (छठीं से बारहवीं) और लडक़े (छठी से आठवीं) के मध्य आयोजित किए गए। सभी सदन के विद्यार्थियों शेक्सपीयर, कीट्स, वर्डजवर्थ, डिकन्स सदन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लडक़ों की टीम में वर्डजवर्थ सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डिकन्स सदन ने दूसरा स्थान और शेक्सपीयर सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और लड़कियों के मैच में शेक्सपीयर सदन ने प्रथम स्थान, डिकन्स सदन ने दूसरा स्थान और कीट्स सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने  मैच का खूब आनंद उठाया और अपने सदन के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। शारीरिक शिक्षा की विभागाध्यक्षा कुलविन्द्र कौर और उनकी टीम ने सभी खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए मार्गदर्शन किया। स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने विजयी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र वितरित किए और सदैव इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar