(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल के छात्रों में 'लैब ऑन व्हील्स' ने जगाई वैज्ञानिक जिज्ञासा






जालंधर (अरोड़ा) :- स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर के दसवीं कक्षा के छात्रों को लोकप्रिय व्यक्तित्व डॉ. जसविंदर सिंह, (भारत सरकार द्वारा विज्ञान में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ) द्वारा पहियों पर अपनी प्रयोगशाला के अंतर्गत गणित और विज्ञान के गुर सीखने का अवसर मिला। उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें जीवंत और रोमांचक प्रयोगों, पहेलियों और तरकीबों में शामिल कर छात्रों को विज्ञान और गणित के आश्चर्यजनक तथ्य सीखने के लिए उत्साहित किया।

एचएमवी कॉलेज की पूर्व समन्वयक मीनाक्षी स्याल ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के कार्यकारी सदस्य के रूप में सत्र में भाग लिया और छात्रों को वैज्ञानिक चेतना जगाने के लिए प्रेरित किया। भौतिकी विदूषी व उत्साही प्राचार्य डॉ. सोनिया मागो ने छात्रों के उत्साह की सराहना की और उन्हें ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जिसमें तर्कपूर्ण मानसिक क्षमता शामिल हो।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar