(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन | श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ |

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में छठी एलुमनी मीट आयोजित






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- कॉलेज से जुड़ी यादों को दोबारा याद करने सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन द्वारा कॉलेज मे छठी वार्षिक एलुमनी मीट का आयोजन किया। इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत कॉलेज डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा और स्टाफ की ओर से किया गया।

इस मीट में एलएलबी, बीऐ एलएलबी, बी.कॉम एलएलबी, बीबीऐ एलएलबी के 150 के करीब पूर्व छात्रों ने भाग लिया। मीट की शुरुआत शब्द कीर्तन के साथ की गई। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज की सुनहरी यादों को शेयर करते हुए खुश भी हुए और आंखें नम भी की। कॉलेज से निकल कर स्ट्रगल, सक्सेस दोनों के सफर के बारे में बताया और शिक्षा के साथ-साथ मूल्यों पर चलने की सीख देने वाले अध्यापकों का धन्यवाद भी किया।

मुख्य अतिथि चोपड़ा ने अपने संबोधन में सभी एलुम्नाई को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पूर्व छात्र एसोसिएशन के कामकाज और कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज समूह में सबसे अच्छा है और इसे पंजाब में बेस्ट लॉ कॉलेज का ख़िताब भी मिला है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने शबद, लोकगीत और गिद्दा पेश किया, जिसे दर्शकों की तालियों से खूब सराहा गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar