(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

एचएमवी की छात्राओं के लिए सिनर्जी पैथालॉजी लैब का दौरा






जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशानुसार हंस राज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सिनर्जी पैथालॉजी लैब का दौरा किया। इस दौरे में बी.एस.सी. (मेडिकल) की छात्राएं व जुलॉजी विभाग से डॉ. साक्षी वर्मा साथ थी। इस दौरे का उद्देश्य छात्राओं को मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नालोजी मे प्रयोग होने वाले विभिन्न  उपकरणों की प्रैक्टिकल जानकारी देना था। जुलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को लैब भ्रमण  में उत्सुकतापूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा इस विजिट की प्रोजैक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। लैब की एमडी डॉ. दीक्षा चौधरी ने छात्राओं को लैब के विभिन्न उपकरणों का परिचय दिया, सुरक्षा के नियम बताए, रक्त व अन्य नमूनों को एक करने व स्टोरेज की तकनीक बताई गई तथा सैंपल लेते समय बरती जाने सावधानियां भी बताईं। लैब स्टाफ ने छात्राओं को पूरी लैब का दौरा करवाया जिसमें रजिस्ट्रेशन, काउंटर सैंपल कलैक्शन, हीमाटोलॉजी लैब, माइक्रोबायोलॉजी लैब तथा हिस्टोपैथालॉजी लैब शामिल थी। छात्राओं ने विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली को समझा। डॉ. साक्षी वर्मा ने प्लांटर भेंट कर डॉ. दीक्षा चौधरी का धन्यवाद किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar