(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

जेईई मैंस में डिप्स की छात्रा मोनिका ने हासिल किए 87.95 प्रतिशत






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स चेन की छात्रा ने शिक्षा में एक बार फिर से बढ़िया प्रदर्शन करते हुए डिप्स स्कूल कपूरथला की छात्रा मोनिका ने जेईई मैंस की परीक्षा में 87.95 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रिंसिपल डिंपल ने जानकारी देते हुए बताया कि मोनिका डिप्स की एक बहुत ही होनहार विद्यार्थी है। उसने इस परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी और अपने टीचर्स की मदद से की है। मोनिका ने कहा कि उसके पेरेंट्स नहीं है वह अपने रिश्तेदारों के पास रहती है। ऐसे में डिप्स की टीचर्स ने उसकी पढ़ाई में उसकी काफी मदद की है। साइंस स्ट्रीम में जाने के लिए उसकी 10 कक्षा की क्लास इंचार्ज ने प्रेरित किया और आगे भी हमेशा उसकी मदद की है। अब आगे वह पहले जेईई एंडवास की परीक्षा की देगी, फिर उसके अंकों के मुताबिक आगे के बारे में निर्णय लेगी। मोनिका की इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल डिंपल ने उन्हें सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया और अगली परीक्षा में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि मोनिका बाकी विद्यार्थियो के लिए एक बहुत ही अच्छा उदाहरण है कि किस तरह से हम मेहनत करते अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ सकते है और उसे हासिल कर सकते है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar