(Date : 08/May/2424)

(Date : 08/May/2424)

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਹੁੱਕਾ ਬਾਰਾਂ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਹੁਕਮ | ਵੋਟ ਫੀਸਦੀ ਵਿੱਚ ਮਿਸਾਲੀ ਵਾਧਾ ਕਰਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਲੱਖਣ ਸਵੀਪ ਗਤੀਵਿਧੀ | नामांकन के दूसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया | भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी की लोकसभा चुनावो को लेकर हुई बैठक | जालंधर की इंडस्ट्री ने दिया सुशील रिंकू को खुला समर्थन, भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण |

दोआबा कॉलेज द्वारा स. प्रकाश सिंह बादल को भावभीनी श्रद्धांजलि






जालंधर (अरोड़ा) :- दोआबा कॉलेज जालन्धर के द्वारा पंजाब के पाँच बार रह चुके भूतपूर्व मुख्य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रिं. डा. प्रदीप भंडारी ने बताया कि वर्ष 2001 में अपने दौरे के दौरान स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा अपने कर कमलों से दोआबा कॉलेज में आई.टी. बलॉक के हवन यज्ञ में शामिल होकर इसका नींव पत्थर रखा था उन्होंने बताया कि स. प्रकाश सिंह बादल हर दिल अकाीज, प्रभावशाली, सर्मपित एवं वचनबद्ध नेता होते हुए पंजाब की राजनीति में एक बहुत बड़े कद्दावार नेता थे जिन्होंने सदैव ही जनता के कल्याण के हेतु कार्य किया तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी प्राध्यापकों के लिए ग्रांट इन एड स्कीम को भी लेकर आए। श्री चन्द्र मोहन- प्रधान कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, आलोक सोंधी- महासचिव, ध्रुव मित्तल- कौशाध्यक्ष व प्रिंसीपल डा. प्रदीप भंडारी एवं समूह स्टॉफ द्वारा स. प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंजाब सूबे की तरक्की एवं खुशहाली के लिए स. प्रकाश सिंह बादल के किए गए जन कल्याण के कार्यों से प्रेरित होकर हम सभी को उन्हीं के मार्ग पर चलने की कोशिश करनी चाहिए जोकि उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar