(Date : 08/May/2424)

(Date : 08/May/2424)

हल्का फिल्लौर के गढ़ा रोड में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | नॉर्थ हल्के के किशनपुरा और संतोखपुरा में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन | राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने मसूरी में तंजानिया के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया | मां के समर्पण बलिदान को डिप्स के विद्यार्थियों ने किया नमन | सीटी यूनिवर्सिटी में पिटारा प्रीमियर नाइट्स का आयोजन |

डीएवी कॉलेज जालंधर ने इकोमेनिया-2023 का आयोजन किया






जालंधर (अरोड़ा) :- गत दिनों स्थानीय डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में कौटिल्य सोसाइटी ऑफ इकोनॉमिक्स ने इकोमेनिया-2023 का आयोजन किया, जो इनोवेटिव बिजनेस आइडियाज, क्रिप्टो-करेंसी और आजादी का अमृत महोत्सव के विषय पर आधारित था। इस आयोजन में रंगोली, चार्ट-मेकिंग और पावर प्वाइंट तीन प्रतियोगिताएं शामिल थी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, एचओडी डॉ. सुरेश कुमार खुराना व प्रभारी प्रो. सुधा अरोड़ा ने किया। पीपीटी प्रतियोगिता के लिए डॉ. राजीव पुरी, कंप्यूटर विज्ञान विभाग और डॉ. राजीव पुरी वाणिज्य विभाग, रंगोली प्रतियोगिता के लिए डॉ. सीमा शर्मा व डॉ. राजवंत कौर चार्ट मेकिंग के लिए डॉ. पुनीत पुरी व डॉ. दिनेश अरोड़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कार्यक्रम आयोजित करने की पहल पर अर्थशास्त्र विभाग की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों की अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। विभागाध्यक्ष डॉ खुराना ने प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों, छात्रों और दर्शकों के लिए बहुत आभार व्यक्त किया। कॉलेज के 55 छात्रों ने रंगोली, चार्ट-मेकिंग और पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में भाग लिया। पीपीटी प्रतियोगिता में पाहुजा ने प्रथम, सलोनी कांबोज ने द्वितीय, जयंत नारंग ने तृतीय तथा रिया, निशा व अभिषेक ने सांत्वना पुरस्कार, चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में सलोनी कांबोज ने पहला, सुनेहा ने दूसरा, भावना पाहुजा ने तीसरा और नीरज और मुस्कान गाबा ने सांत्वना पुरस्कार, रंगोली प्रतियोगिता में पलक, नैना व महक ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय, काजल ने तृतीय तथा सुनेहा तथा समीक्षा, अनमोल, रिया ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। विजेता छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में प्रो. सुधा अरोड़ा, ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुस्कान तकियार और केएसई की आयोजन टीम को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर फैकल्टी सदस्य डॉ. संजीव धवन, डॉ. एसजे तलवार, डॉ. सीमा, प्रो. मोनिका, डॉ. नवीन सूद, डॉ. दीपाली, प्रो. गीतिका, डॉ. श्वेता बंसल, प्रो. ईशा सहगल, प्रो. एकजोत कौर उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar