(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

डिप्स में बच्चों को किताबे पढ़ने के लिए किया गया प्रेरित






जालंधर (प्रवीण) :- बच्चों में किताबें के प्रति रूचि को बढ़ावा देने के लिए डिप्स चेन के ब्लूमिंग डेल्स स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। इन दिन बच्चों ने मिलकर अपनी पाठ्य पुस्तक के अतिरिक्त कहानी, कविताओं और इतिहास से जुड़ी रचनाओं वाली किताबें पढ़ी। बच्चों को बताया कि हर साल 23 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है। इसका मनाने का मुख्य मकसद देश की युवा पीढ़ी को किताबों से जोड़ना है, क्योंकि आज के बच्चे टेक्नोलॉजी के साथ जुड़कर किताबों से दूर हो रहे है। टीचर्स ने बच्चों इस बुक्स दिवस के थीम स्वदेशी भाषाएँ को ध्यान में रखते हुए अपने देश की भाषाओं के बारे में जानकारी दी गई। टीचर्स ने बताया की हमारे में कई तरह भाषाएं पाई जाती है लेकिन हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी है। हमें सब भाषाओं का सम्मान करना चाहिए लेकिन अपनी मातृ भाषा और राष्ट्रीय भाषा को कभी भी नहीं भूलना चाहिए और हम तभी सीख सकते है जब हम इन भाषाओं में लिखी किताबों को पढ़ेगें।प्रिंसिपल वाणी सहगल ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी दोस्त है वह हमसे कुछ नहीं मांगती बल्कि हमें काफी कुछ देती है। किताबों को पढ़ने से हमारा मानसिक विकास होता है साथ ही हमारे कम्यूनिकेशन स्किल भी बेहतर होते है। बच्चों की किताबों में रूचि बढ़े इसके लिए जरूरी है पेरेंट्स बचपन से ही उन्हें कहानियां पढ़ कर सुनाएं और आकर्षक और कलरफुल दिखने वाली किताबें ला कर दें। इसके साथ ही बच्चे भी फोन, लैपटॉप से दूरी बना कर किताबों पर ज्यादा फोकस करें।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar