(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

के.एम.वी. की 213 छात्राओं ने हासिल की इंप्लायबिलिटी स्किल्स सर्टिफिकेशनस






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर छात्राओं को अंडर ग्रेजुएट स्तर पर विभिन्न  विभिन्न वैल्यू ऐडेड प्रोग्राम प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए कड़ी मेहनत करता है। इसी श्रंखला में के.एम.वी. के प्लेसमेंट सेल के द्वारा पुणे और दिल्ली इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित पेशेवरों को आमंत्रित किया  किया गया तथा 213 छात्राओं के नि: शुल्क रोज़गार कौशल ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक शुरू किया गया जिन्होंने इसमें रुचि दिखाई। के.एम.वी. के द्वारा छात्राओं के लिए इस विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य उनके रोज़गार कौशल में सुधार करना था। इस दौरान छात्राओं ने ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर, पब्लिक स्पीकिंग, प्रेजेंटेशन स्किल्स, ग्रुप डिस्कशन तथा पर्सनल इंटरव्यू जैसे पहलूओं को सीखा और इस ट्रेनिंग ने असल में उन्हें विभिन्न जॉब इंटरव्यूज़ को क्रैक करने में मदद की।  विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि के.एम.वी. में इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से होते हैं और इस मुकाबले के युग में अपनी छात्राओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए व्यावहारिक कौशल विकसित करने का लगातार प्रयास करती है। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को इंटर्नशिप और नौकरी करके अपने कौशल को और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे अधिक से अधिक ऊंचाई हासिल कर सकें। मैडम प्रिंसिपल ने डीन, प्लेसमेंट सेल डॉ. सुमन खुराना के प्रयासों की भी सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar