(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

सेंट सोल्जर छात्र बोले नहीं बचाई पृथ्वी तो उधार की साँस लेनी होगी






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- "पृथ्वी को हम लोग लगातार प्रदूषित कर रहे हैं और जिसके गंभीर परिणाम हमारे सामने हैं। अगर हम अभी भी जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब हमें सांस भी उधारी लेनी पड़ेगी।" यह बात वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विश्व अर्थ डे पर किए अवेयरनेस प्रोग्राम में कहे। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की मान नगर ब्रांच में विश्व अर्थ डे मनाया गया। छात्रों ने फेस पेंटिंग कर और पृथ्वी,पेड़ पौधों, जंगल आदि का रूप धारण कर इस पर मंडरा रहे संकट पर प्रकाश डाला और इसके गंभीर परिणामों से रूबरू करवाया।

छात्रों ने ऑक्सीज़न मास्क पहन कर बताया के हम पृथ्वी को जिस ढंग से दूषित कर रहे हैं आने वाली पीढ़ी को साँस भी उधार लेनी होगी और इस खूबसूरत पृथ्वी पर रहना असंभव हो जायगा। छात्रों द्वारा पृथ्वी का मॉडल अपने चेहरों पर अंकित करवा इसकी ख़ूबसूरती से अवगत करवाया और बताया कि इसकी शान और ख़ूबसूरती पेड़ पोधो, हरे भरे जंगलों से है। इस अवसर पर छात्रों और स्टाफ ने मिलकर संस्थाओं में नय पौधे भी लगाए और सभी को आस पास पौधे लगाने को कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar