(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

डिप्स में बच्चों को सेहत के प्रति किया गया जागरूक






जालंधर (प्रवीण) :- बच्चों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए डिप्स स्कूल, टांडा में विश्व सेहत दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को हेल्दी डाइट, योग और एक सेहतमंद जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने इस साल की स्वस्थ थीम हेल्थ फॉर ऑल पर पोस्टर बनाए। नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया कि आज अधिक इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का इस्तेमाल किस तरह से हमें शारीरिक तौर पर बीमार कर रहा है। फिजीकल एजुकेशन और साइंस के टीचर्स ने बताया कि किस तरह से हर रोज थोड़ी देर योगा करके हम खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बना सकते है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को हर रोज विभिन्न तरह के फल और सब्जियों का भी सेवन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे हमारी आंखें मजबूत रहती है और हमारी शारीरिक क्षमता मजबूत होती है। प्रिंसिपल दिव्या चावला ने बताया कि इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। जिसका मुख्य मकसद स्वास्थ्य का मतलब केवल स्वस्थ खाना ही नहीं है बल्कि विश्व भर में लोग स्वस्थ और लंबा जीवन व्यतीत करें।  पिछले कुछ सालो से कोरोना जैसी महामारी की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके है ऐसे में जरूरी है कि हर व्यक्ति बिना किसी रूकावट के अपनी जिदंगी को सेहतमंद तरीके से जी सके।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar