(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर  में सेक्सुअल हैरासमेंट सेल द्वारा 'क्या वर्तमान दुनिया में लैंगिक असमानता मौजूद है' विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग तीस विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेक्सुअल हैरासमेंट एक अवांछित व्यवहार है। यह कहीं भी स्वीकृत नहीं है और इसे समाज से बाहर करना आवश्यक है। छात्रों ने संबंधित विषय पर प्रभावी तरीके से अपने विचार रखे। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों में जागरूकता पैदा करना था। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधक समिति के अन्य गणमान्य सदस्य एवं प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने सभी छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते रहने के लिए एवम समाज में जागरूकता फैलाते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने गतिविधि के आयोजन के लिए सेक्सुअल हैरासमेंट सेल के प्रयासों की भी सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar