(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

के.एम.वी. की छात्राओं ने आई.टी.सी., कपूरथला का दौरा किया






जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर अपनी छात्राओं के व्यावहारिक कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी श्रंखला में पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन  के द्वारा एम.कॉम सेमेस्टर 2 और सेमेस्टर 4 तथा बी.बी.ए. छठे सेमेस्टर की छात्राओं के लिए आई.टी.सी., कपूरथला  की इंडस्ट्रियल विज़िट का आयोजन  करवाया गया जिसका मकसद छात्राओं को औद्योगिक अनुभव  प्रदान करना था। इस दौरान छात्राओं ने रोशन दीन, हेड, एच.आर., आई.टी.सी., कपूरथला और लोकेश, सहायक एच.आर. मैनेजर से भेंट की। एच.आर. विभाग से  कृतिका ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्राओं को आईटीसी के इतिहास से परिचित करवाते हुए कंपनी की उत्पादन नीतियों एवं निर्माण किए जाते उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके अलावा छात्राओं ने बिंगो स्नैक्स, बी नैचुरल जूस और मॉम्स मैजिक बिस्किट्स आदि विभिन्न उत्पादों को तैयार करने और पैक करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ-साथ कंपनी के विभिन्न विभागों का भी दौरा किया। चितरंजन पांडे, सहायक प्रबंधक, बेवरेज डिवीजन और कुलवंत, मैन्युफैक्चरिंग एक्जीक्यूटिव, स्नैक्स डिवीजन ने निर्माण प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और वास्तविक कामकाजी माहौल के बारे में जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी डॉ. नीरज मैनी, अध्यक्षा, कॉमर्स विभाग और एवं समूह स्टाफ सदस्यों द्वारा इस सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इस दौरे के दौरान डॉ. रश्मि शर्मा और रितु ने छात्राओं का नेतृत्व किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar