(Date : 29/April/2424)

(Date : 29/April/2424)

जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,कांग्रेस छोड़कर सैकड़ो परिवारों ने भाजपा की ज्वॉइन | एडवोकेट विकास भारद्वाज जिला भाजपा लीगल सैल के को-कन्वीनर नियुक्त | एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने सीखे होम डेकोर विद वेस्ट मैटेरियल की विभिन्न विधियां | एपीजे स्कूल टांडा रोड, जालंधर की जानवी शर्मा ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया | डीएवी कॉलेज जालंधर में सीएसएस बैटल्स, वेब डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

सेंट सोल्जर के छात्रों ने वन सुरक्षा का संदेश दिया






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों को जंगलों के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व वन्य दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल मेधा वशिष्ठ के नेतृत्व में छात्रों ने पौदों को पानी दे कर ओर फूलदार पौदे लगाकर जंगलों का मनुष्य के जीवन में महत्व के बारे में जागरूक किया। छात्रों ने अपने पोस्टर्स/स्लोगन्स से पेड़ न काटने, पानी बचाने, जंगलों की सुरक्षा के लिए लोगों को आगे आने का संदेश दिया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा  ने कहा कि वन एक ऐसा जीवित समुदाय होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु, पेड़-पौधे, कीट-पतंगे एक-दूसरे पर निर्भर होकर अपना जीवन बिताते हैं। उन्होंने छात्रों को बताया कि पर्यावरणविदों की शिकायत है कि पिछले कुछ दशकों में जिस तरह से मनुष्य ने अपने लालच की पूर्ति के लिए जंगलों का वध करना शुरू किया है, उससे जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग, ग्लेशियर का पिघलना जैसी विकट समस्याएं बहुत तेजी से शुरू हुई हैं। अगर हमने अभी से ध्यान नहीं दिया तो समस्त प्रकृति व जीव खतरे में पड़ जाएंगे। उन्होंने सभी छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा ओर अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar