(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਸਮੂਹ ਸੈਕਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਅਤੇ ਬੀ.ਐਲ.ਓਜ ਦੀ ਈ.ਵੀ.ਐਮ. ਤੇ ਪੋਲ ਪਰਸੋਨਲ ਸਬੰਧੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ | मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया कर्मजीत कौर चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन | सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के बी.एड सेमेस्टर-3 के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में ग्रुप का नाम रोशन किया |

सेंट सोल्जर स्कूल छात्राओं ने खेला डांडिया






जालंधर (अजय छबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा नवरात्रों महोत्सव के अवसर पर मान नगर ब्रांच में पूजा और डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा के दिशा निर्देशों पर छात्रों एकम कौर, सहज, हरनीत, हरिश्मीत, स्नेहा, मंशिता, रूही, मानसी आदि सभी छात्र फैंसी ड्रेस पहन कर संस्था में आये। प्रोग्राम की शुरुयात देवी माँ की पूजा के साथ की गई।

इसके बाद डांडिया की मस्ती में घंटों झूमते रहे। "रंगीलो म्हारो ढोलना अररर-अररर.., उड़ी -उड़ी जाए-उड़ी जाए दिल की पतंग लेके.., हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोवाली.., तूने मुझे बुलाया शेरो वालिए.., ढोल बाजे-ढोल बाजे-ढोल बाजे कि बाजे डम-डम ढोल" समेत अन्य गीतों पर सभी छात्राओं ने जमकर डांडिया खेला। कभी बच्चियों की टोली तो कभी बड़े बच्चों की टोली सभी ने मिलकर डांडिया किया। छात्रों के साथ अध्यापकों ने भी यहां पर डांडिया खेला। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को नवरात्रों की बधाई देते हुए भ्रूण हत्या रोकने का सन्देश दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar