(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਸਮੂਹ ਸੈਕਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਅਤੇ ਬੀ.ਐਲ.ਓਜ ਦੀ ਈ.ਵੀ.ਐਮ. ਤੇ ਪੋਲ ਪਰਸੋਨਲ ਸਬੰਧੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ | मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया कर्मजीत कौर चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन | सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के बी.एड सेमेस्टर-3 के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में ग्रुप का नाम रोशन किया |

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने नशीले पदार्थों के सेवन पर रैली का आयोजन किया






जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में नशों की बुराई पर लगाम लगाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए बड्डी प्रोग्राम के अंतर्गत  नशों के दुरूपयोग और समाज पर इसके प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली का आयोजन किया। रैली में लगभग पचास छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने किया। छात्र कॉलेज कैंपस से निकले। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरूपयोग के दुष्परिणामों पर कार्ड और पोस्टर तैयार किए। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक करना था। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधक समिति के अन्य सम्मानित सदस्य एवं  प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर  ने उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कॉलेज बड्डी कार्यक्रम का प्रबंध करने वाले फैकल्टी के प्रयासों की भी सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar