(Date : 08/May/2424)

(Date : 08/May/2424)

हल्का फिल्लौर के गढ़ा रोड में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | नॉर्थ हल्के के किशनपुरा और संतोखपुरा में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन | राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने मसूरी में तंजानिया के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया | मां के समर्पण बलिदान को डिप्स के विद्यार्थियों ने किया नमन | सीटी यूनिवर्सिटी में पिटारा प्रीमियर नाइट्स का आयोजन |

के.एम.वी. की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया






फिज़िक्स की छात्रा देश के टॉप 10% में शुमार

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सबसे आगे है। छात्राओं को हमेशा विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एक नई उपलब्धि में, विद्यालय की बी.एस.सी. की  छात्राओं ने  नेशनल ग्रैजुएट फिजिक्स एग्जामिनेशन में भाग लिया और मिरांडा हाउस (दिल्ली), सेंट स्टीफेंस कॉलेज (दिल्ली), बीएचयू, वाराणसी, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ और विभिन्न आई.आई.टी. जैसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की। कॉलेज की छात्रा लवप्रीत कौर ने उपरोक्त कट ऑफ मेरिट के साथ इस राष्ट्रीय परीक्षा में क्वालीफाई किया है। गौरतलब है कि प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के सक्षम मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रेजुएट फिजिक्स परीक्षा (एनजीपीई) आयोजित की जाती है। प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्रा एवं  कोऑर्डिनेटर डॉ. नीतू चोपड़ा को बधाई दी और उन्हें भविष्य के सभी प्रयासों में ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करता हूं। उन्होंने कहा कि के.एम.वी. छात्राओं को हमेशा विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज उन सभी को हर संभव सहयोग देता रहेगा जिनकी उपलब्धियां संस्थान के गौरव में चार चांद लगाएंगी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar