(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

एचएमवी ने वाई-20 समिट के अन्तर्गत करवाए मुकाबले






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में वाई-20 समिट के अन्तर्गत डेकलामेशन प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय तथा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के निर्देशानुसार करवाई गई। प्रतियोगिता का विषय शिफ्ट फ्राम जॉब सीकर्स टू सेल्फ इम्पलायड एंट्राप्रेनयोरर्स एंड जॉब क्रीएटर्स था। समारोह की थीम फ्यूचर ऑफ वर्क : इंडस्ट्री 4.0 इनोवेशन्स एंड 21 सेंचुरी थी। छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा बताया कि यह शिफ्ट देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कितनी आवश्यक है। उन्होंने सरकार द्वारा मुहैय्या करवाई जाने वाली सहायता पर भी प्रकाश डाला। बी.ए. सेमेस्टर-6 की छात्रा मानवी शर्मा ने प्रथम पुरस्कार जीता। द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से बी.कॉम सेमेस्टर दो की छात्रा दिलप्रीत कौर व बी.ए. सेमेस्टर-6 की छात्रा आंचल ने जीता। तृतीय पुरस्कार बीबीए सेमेस्टर-2 की छात्रा दामिनी शर्मा व बी.ए. सेमेस्टर-4 की छात्रा जाह्नवी जैरथ ने जीता। निर्णायकगण की भूमिका डीन स्टूडैंट वेलफेयर बीनू गुप्ता, अंग्रेकाी विभाग से लवलीन कौर व इतिहास विभागाध्यक्षा प्रोतिमा मंडेर ने निभाई। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन व जीएनडीयू के बोटानिकल व एनवायरनमेंटल साईंस के प्रो. डॉ. एम.एस. भट्टी ने विजेताओं को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को सही दिशा दिखाने के प्रयास में एक कड़ी थी तथा युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर लेकर जाएगी। उन्होंने समारोह के इंचार्ज कामर्स विभाग से डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता तथा साईकोलॉजी विभाग से डॉ. बलजिंदर सिंह को भी बधाई दी। इस अवसर पर विधु वोहरा भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar