(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

डिप्स कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों के लिए एजुकेशनल ट्रिप आयोजित किया गया






जालंधर (प्रवीण) :- आज के इस प्रतियोगिता भरे माहौल में जीवन में सफलता हासिल करने के लिए केवल किताबों पर ही निर्भर रहना काफी नहीं है। विद्यार्थियों को अलग अलग योजनाओं के माध्यम से कुछ नया सीखने का अनुभव लेना चाहिए जो उनके लिए लाभदायक हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिप्स कॉलेज (को एजुकेशनल) ढिलवां द्वारा एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को पंजाब की विभिन्न संस्कृति से अवगत करवाने और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सुलतानपुर लोधी, म्यूजियम, नर्सरी ले जाया गया। जहां पर बच्चों को म्यूजियम ले जाकर पंजाब के इतिहास से अवगत करवाया गया। बच्चों को सुलतानपुर लोधी के इतिहास और वहां की ऐतिहासिक स्थानो के बारे में बताया। यह स्थान हमारे इतिहास और धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। उसके बाद डॉक्यूमेंट्री और नर्सरी में ले जाकर पर्यावरण में आ रहे बदलाव और उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वहां के लोग किस तरह से मिलकर अपने जगह से साफ रखते है पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते है। सहायक प्रोफेसर रोहिनी मरवाहा ने कहा कि ट्रिप के माध्यम से विद्यार्थी अपने सहपाठियों के साथ मस्ती में ही बहुत कुछ नया सीखते है। वह ग्रुप डिस्कशन करते है और नए लोगों से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते है। छात्राओं में आत्मनिर्भता, नेतृत्व कौशल और संचार कौशल का विकास होता है और वे अपनी व्यक्तिगत क्षमता को पहचान पाते है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar