(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

सेंट सोल्जर छात्रों ने दिया "सेव वाइल्ड लाइफ" का सन्देश






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल खाम्ब्रा ब्रांच के छात्रों द्वारा "सेव वाइल्ड लाइफ" का सन्देश देते हुए वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे मनाया जिसमें प्रिंसिपल श्रीमती रुपिंदर कौर के दिशा निर्देशों पर छात्रों जसकीरत, आरव, आयुष, यश्मीत, सना अहीर, जानवी, दर्शील, महताब, गेवी, राधेश, दमन, आराध्या, सरगुन, कीर्ति, हेज़ल आदि फूल, पेड़-पौधे और जंगली जीव बन संस्था में आए।

इस अवसर पर छात्रों ने मानवीय जीवन के लिए जंगली जीवन के महत्व आधारित लघु-नाटिका पेश करते हुए जंगली जीवन को बचाने का सन्देश दिया। छात्रों द्वारा "डोंट पलक फ्लावर", "सेव ट्री और सेव एनिमल" के पोस्टर्स बनाते हुए कहा कि पृथ्वी पर हर चीज का अपना एक महत्व है इस लिए हमे इन चीजों को नष्ट नहीं करना चाहिए और इनकी सुरक्षा और संभाल कर पर्यावरण को सुंदर बनाना चाहिए। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जंगली जीवों का शिकार, पेड़ों की कटाई आदि से हो रही ग्लोबल वार्मिंग, मानवीय जीवन और वनों को बहुत नुकसान हो रहा है और हम सब को इसे रोकने के लिए प्रयास करने चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar