(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डिप्टी कमिशनर ने लोगों के लिए साफ़-सुथरा और गुणवत्ता भरपूर खाने-पीने का सामान यकीनी बनाने के लिए दिए आदेश | पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में मनाया गया पुरस्कार वितरण समारोह | समाज हेतु उत्कृष्ट सेवाएं निभाने पर ब्लडमैन जितेन्द्र सोनी सम्मानित | कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) जालन्धर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का भव्य आयोजन | लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन |

एचएमवी ट्रेड फेयर 26 फरवरी को






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय में फिएस्टा-द ट्रेड फेयर-2023 का आयोजन 26 फरवरी को किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति के वाइस प्रेजीडेंट डॉ. रमेश आर्या करेंगे। उद्घाटनी समारोह के मुख्यातिथि भूषण शर्मा, डीजीएम, सर्कल हैड, पीएनबी, सिविल लाइन्स, जालंधर होंगे तथा लोकल कमेटी के सदस्य वाई.के. सूद विशेष अतिथि रहेंगे। समापन समारोह में फिलानथोरोपिस्ट सुधीर शर्मा मुख्यातिथि होंगे तथा लोकल कमेटी के सदस्य एडवोकेट अशोक परुथी विशेष अतिथि होंगे। विख्यात पंजाबी गायक सारंग विक्की, नवजीत गिल तथा शैली बी ट्रेड फेयर में सभी का मनोरंजन करेंगे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि ट्रेड फेयर का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहेगा। जिसमें विजेताओं को टाइटल भी दिए जाएंगे। रेडियो सिटी 91.9 एफएम से आर.जे. करन, आरजे सैंडी तथा आरजे लवीना उपस्थित रहेंगे। ट्रेड फेयर में ज्यूलरी, हैंडीक्राफ्ट, कपड़ों, ग्रूमिंग, एजुकेशन हब, खाने-पीने तथा सैल्फी के स्टाल लगाए जाएंगे। झूलों का भी खास प्रबंध रहेगा। शाम के समय विभिन्न गेम्स और इवेंट्स के विजेताओं को इनाम बांटे जाएंगे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar