(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन | मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन | श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ |

दोस्तों के साथ मिलकर कुकिंग कर लंच का लिया मजा






जालंधर (प्रवीण) :-  जीवन में एक अच्छा दोस्त एक अच्छी किताब की तरह होते है इसलिए जीवन के हर पड़ाव पर अच्छे दोस्तों की जरूरत होती है। अपनी इसी दोस्ती को ओर परिपक्व करने विकसित करने के लिए डिप्स स्कूल मेहता चौंक में कुक एंड इट विद फ्रेंडस गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें मुन्हें बच्चों ने सुहाने मौसम का मजा लेते हुए अपने दोस्तों के साथ पहले मिलकर विदाउट फायर कुकिंग की और फिर उसका मजा लिया। बच्चों के इन पलों को ओर भी यादगार बनाने के लिए टीचर्स द्वारा गार्डन को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया। टीचर्स की अपनी निगरानी में बच्चों ने अपनी पसंदीदा डिशेज तैयार की। उसके बाद सभी विद्यार्थियों ने मिलकर अपनी डिशेज एक–दूसरे के साथ बांट कर खाई। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि हमें हमेशा इसी तरह मिल जुल कर हर चीज बांटनी चाहिए। जब हम मिलकर रहते है तो हम एक साथ सभी मुश्किलों से लड़ सकते है और कई तरह की खुशियों का मजा ले सकते है। प्रिंसिपल पकंज चोपड़ा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों को अच्छे दोस्त बनाने में मदद करती है। इससे बढ़ती उम्र के साथ उनकी दोस्ती ओर भी मजबूत होती है क्योंकि उनमें विश्वास, सम्मान, क्षमा, आपसी समझ और समर्थन की भावना बढ़ती है। डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि एक अच्छा दोस्त न केवल हर समय आपके साथ होता है बल्कि उसके साथ समय बिताने से व्यक्ति का मानसिक और भावनात्मक विकास भी मजबूत होता है और हर परिस्थिति का मजबूत से सामना करना सीखते है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar