डिप्स के बच्चों ने भारत के विभिन्न राज्यों की सैर और उनके इतिहास, कल्चर की हासिल की जानकारी
जालंधर (प्रवीण) :- विद्यार्थियों को भारत के विभिन्न राज्यों के इतिहास, कल्चर के बारे में जानकारी देने के लिए डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट में कल्चर और हिस्ट्री ऑफ डिफरेंट स्टेट एक्टिविटी का आयोजन किया गया। गतिविधि के दौरान पहली क्लास से लेकर आठवीं तक के बच्चे भारत के अलग-अलग राज्य जैसे हरियाणा, तामिलनाडू, केरल, आसाम, राजस्थान, उड़ीसा, कश्मीर आदि की वेशभूषा पहन कर स्कूल पहुंचे। उन्होंने अपने सहपाठियों के साथ मिलकर उस राज्य का फूड कार्नर डेकोरेट किया। विद्यार्थियों ने उस राज्य की मातृभाषा में सभी का स्वागत किया। डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा और स्कूल प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता ने इस गतिविधि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने बड़े ही आकर्षक तरीके से उस राज्य से जुड़ी चीजों, फूड स्टाल बड़े ही आकर्षक तरीके से सबके सामने पेश किया है जो कि काबिले तारीफ है।
इस दौरान बच्चों ने बाकी विद्यार्थियों को इन राज्यो की संस्कृति, नियमों, खाने, इतिहास और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानकारी दी गई। इस गतिविधि को और भी आकर्षक बनाने के लिए बच्चों द्वारा भारत की ऐतिहासिक इमारतें बनाई गई और उन्हें डेकोरेट किया गया ताकि विद्यार्थी इसे देखकर और जानकारी हासिल कर सकें। प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता ने कहा कि इस गतिविधि का मुख्य मकसद बच्चों को भारत के विभिन्न राज्यों से अवगत करवाना और उनके प्रति आदर उत्पन्न करना है। पंजाब में रहते हुए वह पंजाब के बारे में तो सब जानते है लेकिन कई बार वह दूसरे राज्यों में जा नहीं पाते है ऐसे में यह गतिविधि उन्हें उन राज्यों की जानकारी हासिल करने में मदद करती है। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि इस तरह की गतिविधि के माध्यम से बच्चे दोस्तों और टीचर्स के साथ मस्ती करते हुए बड़ी ही आसानी से सामाजिक विज्ञान के हर उस टॉपिक को समझ लेते है जिन्हें वह किताब से पढ़ने में रूचि न लेते हो।