(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

ਸਮੂਹ ਸੈਕਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਅਤੇ ਬੀ.ਐਲ.ਓਜ ਦੀ ਈ.ਵੀ.ਐਮ. ਤੇ ਪੋਲ ਪਰਸੋਨਲ ਸਬੰਧੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ | मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया कर्मजीत कौर चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन | सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के बी.एड सेमेस्टर-3 के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में ग्रुप का नाम रोशन किया |

बेसहारा बच्चों की मदद के लिए सेंट सोल्जर का चैरिटी शो 'सांझां प्यार दियां' 17 फरवरी को






जालंधर (तरुण) - सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलासीमिया, सहारा सेवा समिति, 1313 कमेटी के बच्चों, बुजुर्गों की आर्थिक रूप शिक्षा, मैडिकल, शादियाँ, खाने-पीने में मदद करने के लिए हर वर्ष चैरिटी शो करवाया जाता है और सहायता राशि दी जाती है। इसके अगले पड़ाव में सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा अपने फाउंडेशन डे के अवसर पर दसवां चैरिटी शो "सांझां प्यार दियां" सेंट सोल्जर कैंपस जालंधर-अमृतसर बाईपास के पास 17 फरवरी को करवाया जा रहा है जिसमें होटल रमाडा, होटल डेज, होटल डेज इन हॉस्पिटैलिटी पार्टनर रहेंगे।

इसके बारे में जानकारी देते ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स द्वारा अपनी एक दिन की सैलरी को डोनेट किया गया जिससे एकत्रित होने वाली राशि पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम,होप फॉर लाइफ के इंचार्ज को चैक के रूप भेंट की जाऐगी। संगीता चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष पिंगलाघर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, होप फॉर लाइफ (थैलासीमिया) सहारा सेवा समिति, 1313 कमेटी को 8 लाख की कुल चैरिटी भेंट की जाएगी और इसे मिलकर अब तक कुल 64 लाख 51 हज़ार की राशि चैरिटी में दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि "साँझां प्यार दियां" चैरिटी शो करवाने का मंतव समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण वश अपनों से दूर हैं और ऐसी संस्थाओं का हिस्सा हैं। चाहे वह अपने परिवार से दूर हैं पर फिर भी वह हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जिससे हम मुँह नही मोड़ सकते। चाहे इनकी शिक्षा की बात हो, सुख-सुविधाओं की जा फिर मैडिकल की सेंट सोल्जर ने हमेशा इनका हाथ थामा है। इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर के छात्र अपना हर त्यौहार इन खास बच्चों, बड़ों के साथ मनाते हैं।

उल्लेखनीय है कि सेंट सोल्जर द्वारा इस बच्चों को फ्री एजुकेशन, हर माह राशन, फ्री ट्रांसपोर्टेशन दी जा रही है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमरोज और होनहार योग्य छात्रों के लिए हर वर्ष 1 करोड़ से अधिक मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कालरशिप भी दी जाती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar