(Date : 04/May/2424)

(Date : 04/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन साउथ कैंपस में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस साउथ कैंपस शाहपुर ने सिविल अस्पताल जालंधर और हिंदुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब (फगवाड़ा) के मार्गदर्शन और देखरेख में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। शिविर के दौरान 70 छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने स्वेच्छा से ब्लड डोनेट किया। सिविल अस्पताल जालंधर और हिंदुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब (फगवाड़ा) के डॉक्टरों और तकनीशियनों वाली 10 टीम के सदस्यों ने कैंप  में प्रभावी योगदान दिया। डॉ. गुरपिंदर सिविल अस्पताल जालंधर  के बीटीओ और  विक्रम हिंदुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब  के प्रेजिडेंट और नीरज बख्शी ने नर्सों और तकनीशियनों की टीम का नेतृत्व किया। छात्रों को सामाजिक हित में ब्लड डोनेशन की सुरक्षा और महत्व पर परामर्श दिया गया।

सीटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने ब्लड डोनेशन  के महत्व पर प्रकाश डाला जो हजारों लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है और उन्होंने छात्रों को दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए आगे आने और ब्लड डोनेशन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. परमिंदर नैन फार्मेसी कॉलेज सीटी शाहपुर कैंपस के डायरेक्टर और डॉ. जसप्रीत कौर सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के प्रिंसिपल  ने कहा कि हम अपने छात्रों को सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने और ब्लड डोनेशन  ड्राइव की एक मजबूत आवश्यकता के प्रति संवेदनशील बनाने में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। यह निश्चित रूप से भारत में खून  की कमी की समस्या को हल करने का एक अच्छा तरीका है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar