(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

डिप्स स्कूल में बदलते समय के साथ रेडियो फील्ड में आए बदलाव के बारे विद्यार्थियों को दी जानकारी






जालंधर (प्रवीण) :- रेडिया यनि की जनसंचार का ऐसा माध्यम जिस पर बहुत ही कम पैसे खर्च करके भी व्यक्ति अपना मनोरंजन और हर तरह की जानकारी हासिल कर सकते है। बदलते समय के साथ बच्चों को रेडियों के महत्व, करियर ट्रेंड में आ रहे बदलावों के बारे में विद्यार्थियो को अगत करवाने के लिए डिप्स स्कूल बैगोवाल में वर्ल्ड रेडियो डे मनाया गया। स्कूल द्वारा बच्चों के लिए पीपीटी, पोस्टर मेकिंग, आरजे गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने आरजे की भूमिका अदा करते हुए विभिन्न विषयों पर अपनी विचार पेश किए। रेडियो लिंक बोल कर सुनाए। उन्होंने बताया कि रेडियो के माध्यम से बोल कर अपने विचारों को हम दुनिया के किसी भी कोने तक पहुंचा सकते है। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि बदलते समय के साथ टेलीविजन, स्मार्ट फोन ने रेडियो के अस्तिव पर काफी प्रभाव डाला है लेकिन अभी भी अपनी विशेषताओं के चलते लोगों मे रेडियों की महत्ता और लोकप्रियता कम  नहीं हुई है। ग्लोबल स्तर मे हो रहे बदलाव के चलते अब रेडियो में भी काफी बदलाव आया है अब आप केवल एक बॉक्स के माध्यम से ही नहीं बल्कि फोन, पॉडकास्ट, ऑनलाइन भी रेडियो सुन कर अपना मनोरंजन कर सकते है। इस दौरान प्रिंसिपल वरिंदर ने विद्यार्थियों को बताया कि आपदा और आपात कालीन स्थिति में रेडियों का महत्व बढ़ जाता है। रेडियो शांति बनाए रखने का एक बहुत ही अच्छा साधन है इसलिए इस साल वर्ल्ड रेडियो डे की थीम रेडियो और शांति ही है। जो विद्यार्थी बोलना या लिखना पसंद करते है वह इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है। इसके लिए आपको खुद को हर विषय में मजबूत करना होगा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar