(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में "एंटरप्रेन्योरशिप स्किल, एटीट्यूड एंड बिहेवियर" विषय पर वर्कशॉप का आयोजन






जालंधर (तरुण) :- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेव्लपमेंट की तरफ युवाओं की रूचि बढ़ाने के लिए डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इंटरनेशनल डेव्लपमेंट वीक का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर अपने विचार पेश करने के लिए यूथ क्लब इंचार्ड रूपा ने प्रेरित किया गया। कविता ने मौसम में बदलाव, महक ने महिला सशक्तिकरण, कौशिका ने स्थिर विकास, कुलविंदर ने जेंडर समानता और बलजीत, सिमरन ने गुणवत्ता शिक्षा तक पहुँच विषय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न केवल राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर हम किस तरह की समस्याओं का सामना कर रहे, उन्हें किस तरह से हल किया जा सकता है और दुनिया को एक नए मुकाम पर पहुंचाया जा सकता है। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन की शुरूआत कनाडाई अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी द्वारा की गई थी। इस हफ्ते में विभिन्न मुद्दों से जुड़े कार्यक्रम करवाए जाते है और लोगों को उस बारे में अवगत करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि समाज को आगे ले जाने के लिए महिला सशक्तिकरण, जेंडर समानता जितना बहुत जरूरी है मौसम में हो रहे बदलाव को रोकना भी उतनी ही जरूरी है, ताकि हम अपनी आने वाली युवा पीढ़ी के लिए पर्यावरण को बचा सकें और वह साफ वातावरण में  अपना जीवन व्यतीत करें।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar