(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर की पूर्व छात्रा विभिन्न क्षेत्रों में रच रही है इतिहास






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर की पूर्व छात्रा जाह्रवी अग्रवाल अपनी प्रतिभा को निखारते हुए निरंतर श्रेष्ठ उपलब्धियों को प्राप्त कर रही है जाह्रवी अग्रवाल को La Excellencia ब्रैंड की तरफ से Iconic  Anchor के रूप में चयनित किया गया, उसे यह सम्मान एंकरिंग के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दिया गया। Ministry of youth affairs द्वारा आयोजित online यूथ पार्लियामेंट में जाह्नवी को राज्य स्तर में द्वितीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अपनी इस उपलब्धि के कारण जाह्रवी को दिल्ली पार्लियामेंट हाउस में  23-24 फरवरी को जाने का सुनहरा अवसर भी प्राप्त हो रहा है। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने जाह्रवी अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह निरंतर मेहनत करते हुए अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन करें और कॉलेज को भी गौरवान्वित करती रहे उन्होंने जाह्नवी को उसके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। जाह्नवी अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय एपीजे कॉलेज में निरंतर मिलने वाले उन अवसरों को दिया जिसके कारण उसको मंच में अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका प्राप्त हुआ विशेष रुप से फैशन शो लावण्या में एंकरिंग करने से उसके आत्मविश्वास को बहुत बल मिला। उन्होंने निरंतर डॉ नवजोत देओल द्वारा मिलने वाले मार्गदर्शन को भी अपनी सफलता का रहस्य बताया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar