(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

के.एम.वी. (ऑटोनॉमस) में दाखिले के लिए छात्राओं का भारी रश | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | एच.एम.वी. की बी.ए. सेमेस्टर-6 की छात्रा ने बढ़ाई कॉलेज की शान | डीएवी यूनिवर्सिटी में "शिंदा शिंदा नो पापा" की स्टार कास्ट ने किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन | डीएवी कॉलेज जालन्धर के नवनियुक्त उप-प्राचार्य व कुलसचिव ने कार्य भर ग्रहण किया |

रूखसत ए रफीक में प्रियल सिंह ने मिस और भाविक जैन ने जीत मिस्टर डिप्स का ताज






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में बाहरवीं के बच्चों को विदायगी देने के लिए रूखसत ए रफीक थीम फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में बच्चों के मनोरंजन के जूनियर्स द्वारा रंगांरग कार्यक्रम जैसे गीत, डांस, फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पर जूनियर बच्चो ने फूलों और वेलकम स्पीच के साथ टीचर्स और अपने सीनियर्स का स्वागत किया। उनके द्वारा बहुत ही सुंदर डांस पेश किया गया। इसके बाद बाहरवीं के बच्चों ने अपने अब तक के सफर के कुछ यादगार लम्हों को सबके साथ सांझा किया और अपने जूनियर्स को पूरी मेहनत के साथ अपनी आने वाली परीक्षायों की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसके पहले राउंड में बच्चों ने अपना टेलेंड दिखाया दूसरे राउंड में रैंप पर वॉक की। इसमें से प्रियल सिंह को मिस डिप्स, भाविक जैन को मिस्टर डिप्स, अनिश को मिस्टर हैंडसम, नवनीत कौर मिस चारमिंग का ताज दिया गया। वाइस प्रिंसिपल रूबी शर्मा द्वारा बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की गई।

उन्होंने बच्चों को आने वाले जीवन में एक उद्देश्य बना कर उसके लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डिप्स के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने सभी बच्चों को कहा कि पूरे डिप्स मैनेजमेंट की शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ है। वह इसी तरह जीवन में आगे बढ़ते हुए बढ़िया काम करके डिप्स चेन का नाम रोशन करें। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने स्कूल में टीचर्स और दोस्तों के साथ बिताए हुए पल जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण होते है। इस दौरान हम बहुत कुछ सीखते है इसलिए आने वाले दिनों में इन पलों को हमेशा याद करके जीवन के लिए हमेशा सही फैसलें ले और सफलता हासिल करें।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar