(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

के.एम.वी. के एन.सी.सी. कैडेट्स का आर्मी अटैचमेंट कैंप में शानदार प्रदर्शन






जालंधर (अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के एन.सी.सी. कैडेट्स अपनी मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ लगातार विभिन्न स्तरों पर विद्यालय को गौरवान्वित करते आ रहे हैं. इसी श्रंखला में विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स ने जालंधर कैंट में आयोजित 12 दिवसीय आर्मी अटैचमेंट कैंप में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से विद्यालय का नाम रोशन किया. 18 सिख रेजीमेंट का यह कैंप भारतीय सेना के सहयोग के साथ एन.सी.सी. के द्वारा आयोजित करवाया गया. इस कैंप के दौरान कैडेट्स ने भारतीय सेना के रोज़ाना जीवन एवं गतिविधियों का तजुर्बा हासिल करते हुए सेना के द्वारा उपयोग किए जाते विभिन्न हथियारों एवं उपकरणों के बारे में विस्तार सहित जानकारी हासिल की. इसके साथ ही उन्होंने इंसास राइफल तथा एल.एम.जी. का उपयोग करने की व्यावहारिक जानकारी हासिल करते हुए वज्रा ऑफिसर इंस्टिट्यूट, वज्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम, 10 मीटर्स इंडोर फायरिंग रेंज, हेलीपैड आदि जैसे स्थानों का दौरा भी किया. इसके अलावा इस कैंप के दौरान कैडेट्स के लिए एस.एस.बी., लीडरशिप क्वालिटीज़ तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आर्मी ऑफिसरज़ के द्वारा लेक्चर भी आयोजित किए गए. उल्लेखनीय है कि इस कैंप में 25 कैडेट्स को हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हुआ जिनमें से कन्या महा विद्यालय के कैडेट्स सार्जेंट श्वेता राणा, सार्जेंट मनप्रीत कौर तथा एल.सी.पी.एल. वीनाक्षी चौधरी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विद्यालय को गौरवान्वित करते हुए भारतीय जल सेना, थल सेना तथा वायु सेना के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वीरनारियों से मिलने का अवसर भी प्राप्त किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी कैडेट्स को मुबारकबाद देते हुए एन.सी.सी. विभाग के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की सराहना की. इसके साथ ही कमांडिंग ऑफिसर 2 पी.बी. (जी) बी.एन. एन.सी.सी., जालंधर कर्नल नरेंद्र तूर ने भी कैडेट्स को मुबारकबाद दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar