(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

मुख्य मेहमान केवल चौधरी ने बिना ऑपरेशन घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने हेतू कैंप का किया उद्घाटन






लायंस क्लब जालंधर द्वारा घुटनो के दर्द से छुटकारा पाने हेतू लगा 41वां कैंप - जे बी सिंह चौधरी

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर की प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पास्ट गवर्नर जे.बी. सिंह चौधरी  की अगुवाई में पीएनआर सोसाईटी भाव नगर गुजरात के सहयोग से लायंस भवन में 41वां नी ब्रेस कैंप लगाया गया, जिस का उद्घाटन मुख्य मेहमान लांयन केवल चौधरी ने किया ।उन्होंने क्लब की भरपूर प्रसंसा करते हुए कहा कि किसी संस्था द्वारा  हजारों लोगों को घुटनों का दर्द  बिना ओप्रेशन नी ब्रेस लगवा कर लांभित करना कोई आसान काम नहीं ।डाक्टर विजय नाईक ने 100 लोगों का चेकअप किया, जिस  में से 80 मरीजों को स्कंजे लगाने के लिए चुना गया ।इस  प्रोजेक्ट के चेयरमैन पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा  ने कहा कि तीन दिन के कैंप  में सभी के रहन-सहन व  खान-पान का निशुल्क प्रबंध क्लब करेगा। कन्वीनर राजेन्द्र पाल सिंह बहल बताया कि यह कैंप  कल 6 फरवरी सोमवार  भी चलेगा । अश्वनी मल्होत्रा ने मुख्य मेहमान, लांयन सदस्य व आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद  किया। अश्वनी मल्होत्रा,कोषाध्यक्ष अरुण वशिष्ट,पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा,आर सी गुलाटी  सीनियर वाईस प्रधान  मनीष चोपड़ा, जगन नाथ सैनी, साहिल अरोड़ा, ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा, सेवा सिंह, खुशपाल सिंह, गुलशन अरोड़ा, परमिंदर सिंह, मोहित सलूजा ,गुरदीप सिंह अन्य सदस्य मौके  पर मौजूद थे ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar