(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, जालंधर की एस.रामानुजन सोसाइटी ऑफ मैथेमैटिक्स द्वारा मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता छात्रों को अपने गणितीय कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में एसएससी प्रथम व एसएससी द्वितीय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने कहा कि इस तरह के आयोजन  काॅलेज प्रबंधन की दृष्टि के अनुसार है, जो क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है और उनके सर्वांगिक विकास के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान करता है। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधन समिति के गणमान्य सदस्यों, प्राचार्य और सुषमा शर्मा (प्रभारी कॉलेजिएट ब्लॉक) ने छात्रों की भागीदारी के लिए सराहना की। उन्होंने इस तरह के शैक्षणिक आयोजनों में छात्रों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गणित विभाग के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar