(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी को A Grade कलाकार के रूप में सम्मानित






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल 4th समैस्टर के विद्यार्थी संदीप सिंह को ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली की तरफ  से दिलरुबा के श्रेष्ठ वादन के लिए एक A Grade कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया। संदीप सिंह अभी तक ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, मलेशिया तथा न्यूजीलैंड में भी अपने संगीत का जादू दिखा चुके हैं, हरिवल्लभ संगीत समारोह में भी संदीप सिंह दिलरुबा बजाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बॉलीवुड संगीत इंडस्ट्री के विख्यात संगीतकार ए आर रहमान के साथ भी संदीप को काम करने का अवसर प्राप्त हो चुका है। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने संदीप सिंह को उसकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए और भी बुलंदियों को छूने के लिए शुभकामनाएं दी, उन्होंने संदीप सिंह का निरंतर मार्गदर्शन करने के लिए म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल विभाग की अध्यक्ष डॉ अनुपम सूद एवं डॉ सीमा शर्मा के प्रयासों की भरपूर सराहना की और कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह उसको दिशा निर्देश देते रहे। संदीप सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी परिवारिक सांगीतिक पृष्ठभूमि, कॉलेज में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मिलने वाले निरंतर अवसर, प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा के प्रोत्साहन एवं संगीत विभाग के टीचर्स के कठिन परिश्रम को दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar