(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

मेयर वल्र्ड स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (जी.के.क्विज़) का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- छात्रों के ज्ञान एवँ योग्यता आंकलन हेतु मेयर वल्र्ड स्कूल में जी.के. क्विज़़ का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से पाँचवी तक के छात्रों ने भाग लिया। यह क्विज़ शेक्सपीयर, डिकंस, कीट्स और वर्ड्सवर्थ चार सदनों के बीच करवाया गया। प्रत्येक सदन के चार प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

यह प्रतियोगता छह चरणों में विभाजित थी। सामान्य  चरण, बहुविकल्पी प्रश्न एवँ अंतर पहचानिए जैसे चरणों में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। यह प्रतियोगिता  मनोरंजक होने के साथ-साथ ज्ञानवर्धक भी थी। रोचकता की दृष्टि से कहा जाए तो प्रतियोगिता ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को भी पीछे छोड़ती  दिखी। इसने जहाँ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया वहीं उनके ज्ञान में भी अत्यधिक वृद्धि की। माइंड बॉगलर, पिक्चर परफेक्ट तथा रैपिड फायर जैसे चरणों ने प्रतियोगिता के वातावरण को चरम पर पहुँचा दिया।

छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन व योग्यता पूर्ण उत्तरों ने निर्णायक मंडल को हरप्रभ ही नहीं किया अपितु कशमकश में डाल दिया। इस अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में कीट्स सदन ने बाजी मारी और प्रथम स्थान पर रहा।  द्वितीय स्थान वर्ड्सवर्थ ने तथा तृतीय स्थान शेक्सपीयर सदन ने हांसिल किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की उपाध्यक्षा नीरज़ा मेयर, निदेशिका सरिता मधोक, प्रधानाचार्या हरजीत कौर घुम्मण, डिप्टी उप प्रधानाचार्या चारू त्रेहण और मेयर गैलेक्सी की संचालिका आरती गुलाटी भी उपस्थित थे। प्रधानाचार्या ने परिणाम घोषित करते हुए विजेता सदन को बधाई दी व कहा कि ऐसे सुयोग्य छात्र ही अपने माता-पिता, गुरूजनों व देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को ऐसे ही बेहतरीन प्रदर्शन करने की सीख दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar