(Date : 02/May/2424)

(Date : 02/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

आई.के.जी पी.टी.यू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से "अपने देश को जानो" विषय पर क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! इसका उद्देश्य विभाग के छात्रों को अपने देश के संविधान, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों व उनके योगदान से अवगत कराना था! प्रश्नोत्तरी विषयों में संविधान, भूगोल, देशभक्ति फिल्में आदि शामिल थीं। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला, परिवर्तन, राष्ट्रवाद जैसे विषय विशेष रूप से शामिल किए गए हैं! ये सभी विषय छात्रों को मौके पर ही दिए गए! विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव बंसल, अमरदीप, डॉ. महेश ने प्रतियोगिता में फैकल्टी कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई ! विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव चौहान ने अपने प्रारंभिक भाषण में विश्वविद्यालय प्रबंधन में कुलसचिव डॉ. एस.के मिश्रा, डीन एकेडमिक डॉ. विकास चावला का आभार व्यक्त किया, जो विभाग को हमेशा नई पहल स्वीकृत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं! उन्होंने छात्रों से कहा कि व्यक्ति का चरित्र समाज में परिलक्षित होता है, इसलिए यह हम सबका दायित्व है कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और समर्पण की भावना के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करें। प्रतियोगिता के परिणाम में पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार सुखबीर सिंह, द्वितीय पुरस्कार नेहा राय और तृतीय पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल को मिला! क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विनायक कामत व अनुभव मिश्रा को तथा द्वितीय पुरस्कार प्रदक्षिणा व रोशन कुमार को मिला!

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar