(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

जोनल इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में विजित विद्यार्थी अब करेंगे नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल में प्रतिभागिता : प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के जोनल एवं इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में विजित विद्यार्थी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए नोर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए जम्मू यूनिवर्सिटी जा रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी नार्थ जोन जो 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगा और यूनिवर्सिटी 26 प्रतियोगिताओं में भाग लेगी जिसमें एपीजे कॉलेज 17 प्रतियोगिताओं इंडियन ग्रुप सांग, वैस्टर्न ग्रुप सांग, गीत-ग़ज़ल, वैस्टर्न सोलो, वैस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो, रंगोली,मैंहदी, कार्टूनिंग, कोलाज, इंस्टालेशन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल प्रकशन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल नॉन प्रकशन, इंडियन क्लासिकल डांस,वन एक्ट प्ले,सिक्ट,माइम, पोस्टर मेकिंग में भाग लेगा। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा वहां पर भी अपना विजय परचम फहराने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। जम्मू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का दिशानिर्देश कॉलेज के कल्चर कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण मिश्रा एवं यूथ वेलफेयर डीन डॉ अमिता मिश्रा करेंगे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar