(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

एमजीएन प्री प्राइमरी ने अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस मनाया | नुक्कड़ नाटक के जरिए मजदूरों के अधिकारों और उनके प्रति सम्मान को दर्शाते हुए मनाया मजदूर दिवस | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर का विद्यार्थी कृष भगत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अंडर 23 के कैंप के लिए चयनित | भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन |

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग झांकियों का शानदार आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड) में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के अंदर का माहौल राष्ट्रीयता और गर्व से भरपूर  था।  पूरे स्कूल को आकर्षक ढंग से तिरंगे और तोरणों से सजाया गया था।  सुबह की ठिठुरन का सामना करते हुए, विद्यार्थी और अध्यापकगण पूरी ताकत के साथ भारत के संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए निकले| कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल श्रीमती हरलीन मोहंती, अध्यापकगण और विभिन्न ग्रेड के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ किया गया, उसके उपरान्त राष्ट्रगान गाया गया। भाषण द्वारा सभा का आगाज़ करते हुए विभिन्न ग्रेड के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस से संबंधित जानकारी तथा साथ ही साथ देशभक्ति से संबन्धित गीत की शानदार प्रस्तुति दी|

संविधान के प्रति अपना आदर और सम्मान प्रकट करने हेतु विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट का भव्य आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व एन सी सी के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, इस मार्च पास्ट में स्कूल के सभी हाउस- सीडार, ओक, मेपल और पाइन ने अपना-अपना झंडा लेकर भाग लिया। ग्रेड छठी से आठवीं  के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने गुजरात, असम, जम्मू-कश्मीर, बंगाल,  महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश व पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, मुख्य पर्यटन स्थलों का झांकियों के रूप में प्रदर्शन किया व साथ ही उन राज्यों में लोगों की गतिविधियों के दृश्यों को भी दर्शाया गया | इसके उपरान्त इन राज्यों के प्रसिद्ध नृत्य डांडिया, बिहु, रौफ़, धनुची, नाटी, लावणी और भंगड़ा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया | इन झांकियों का मुख्य उद्देश्य भारत की ‘विविधता में एकता’ संस्कृति और लोक नृत्यों की प्रत्यक्ष पेशकश करना था।

कार्यक्रम के अंत में आठवीं बी कक्षा के बहादुर विद्यार्थी संचित कपूर को अपने पड़ोसी की जान बचाने के लिए बहादुरी सम्मान प्रदान किया गया व इस तरह से सम्मानित करने के लिए उसके अभि भावकों ने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन नितिन कोहली, उप-चेयरमैन दीपक भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट पार्थ भाटिया जी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की | स्कूल की  प्रैजीडेंट पूजा भाटिया जी ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाएँ देते हुए देश भक्तों द्वारा दिखाए गए देश-भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया | प्रिंसिपल हरलीन मोहंती जी ने कहा कि हम भारतीय भाग्यशाली हैं और हमारा संविधान विश्व भर में उच्च कोटि के संविधानों में से एक है और इसका पालन  करना हर नागरिक का कर्तव्य है उन्होंने  विद्यार्थियों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उनके अत्यधिक और परिश्रमी प्रयासों की सराहना की तथा ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा आगे आने और अपनी छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए कहा साथ ही अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया  व उनकी सौहार्दपूर्ण उपस्थिति के लिए आभार भी व्यक्त किया |

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar