(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम --सुशील रिंकु | प्रेमिका माही ने स्कूल में 91% नंबर हासिल करके स्कूल व मां-बाप का नाम किया रोशन | भारत-नाइजीरिया संयुक्त व्यापार समिति का दूसरा सत्र अबुजा में आयोजित हुआ | हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान |

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया






जालंधर (अरोड़ा) - एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने गीत 'वतन का हर बशर अपना, सभी से दिल मिलाना है' प्रस्तुत किया तो सभी देशभक्ति की भावना के रंग में रंग गए। विद्यालय के नन्हे- मुन्ने विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। इस कार्यक्रम में छात्रों का जोश और उत्साह देखने लायक था।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाए तो सब हर्षित हो गए। विद्यालय के नाटक विभाग के विद्यार्थियों ने 'हमारा संविधान हमारी शान' नामक नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के द्वारा विद्यार्थियों ने संविधान की विशेषताएं बताई तथा संविधान द्वारा प्रदान मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति ज्ञान दिया। इसमें उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरु, सरोजनी नायडू, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आदि के महत्वपूर्ण कार्यों को दर्शाया तथा संविधान की विशेषताओं का वर्णन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पेंटिंग, ओलंपियाड, हिंदी पोयम रेसिटेशन, इंग्लिश पोयम रेसिटेशन, फोक डांस, क्रिएटिव राइटिंग आदि में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। विद्यालय के नृत्य विभाग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रिंसिपल गिरीश कुमार ने विद्यार्थियों को समझाया कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए तथा अधिकारों का प्रयोग इस प्रकार करना चाहिए कि वह किसी दूसरे व्यक्ति के अधिकारों को क्षति न पहुंचाएं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा हुआ।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar