(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन | श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना |

सेंट सोल्जर छात्रों ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता में रंगोली में जीता पहला इनाम






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर के छात्रों ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता में पहले स्थान प्राप्त कर संस्था का नाम रौशन किया। स्कूल प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान महोत्सव इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में करवाए विभिन्न मुकाबलों में रंगोली में दीप्ती सिंघनद, प्रियांशी पूरी ने पहला स्थान, क्विज में मंशिता, मानवी, ज्योति, प्रियंका ने तीसरा स्थान, साइंस टून में अमित रत्तू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल श्रीमती अम्बिका शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 स्कूलों ने भाग लिया था। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों और पेरेंट्स को दिया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी और कहा कि हमें गर्व है कि सेंट सोल्जर के छात्र हर क्षेत्र जैसे अकादमिक, स्पोर्ट्स, कल्चरल और इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में नाम चमका रहे हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar